Saturday, September 5, 2026

गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिले में अतिक्रमण के नाम पर किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को उजाड़े जाने के खिलाफ कांगेेसियों ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुनर्वास से पहले अतिक्रमण हटाया गया तो जिले में बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी यहां डीडी चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने अतिक्रमण के नाम पर गरीबों, व्यापारियों और किसानों को उजाड़े जाने का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि गरीबों को बिना पुनर्वास के उजाड़ना हिटलरशाही का परिचायक है। उन्होंने कहा कि तराई में हजारों लोग दशकों से सिचाई विभाग या वन विभाग की भूमि पर काबिज हैं। तमाम लोगों की रोजी रोटी दशकों से इन जमीनों पर चल रही है। इनको मालिकाना हक देने के बजाय सरकार गरीबों के आशियानों पर बुल्डोजर चला रही है। सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। जगह जगह जिस तरह से प्रशासन बेलगाम होकर गरीबों को उजाड़ रहा है यह कारवाई विचलित कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों के वोटों से भाजपा सत्ता में आयी है और उन्हीं को आज उजाड़ने का काम कर रही है। जिन्हें भी उजाड़ा जा रहा है उनके घरों में पानी व बिजली के वैध कनेक्शन हैं। उन्हें सरकारी राशन भी दिया जाता है फिर भी उन्हें अतिक्रमणकारी कहकर उजाड़ने पर तुली है। सरकार की कार्रवाई सरासर अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस गरीबों पर हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा धामी सरकार सत्ता के घमंड में चूर हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए गरीबों को उजाड़ने पर तुली है। उन्होंने कहा कि गरीबों अतिक्रमण के नाम पर हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पुनर्वास से पहले गरीबों के आशियानों पर बुल्डोजर की कार्रवाई बंद नहीं की गयी तो सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि सत्यापन के नाम पर भी पुलिस प्रशासन गरीबों का उत्पीड़न करने पर तुला है। कांग्रेस जनता के साथ इस अत्चायार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नेता हरीश पनेरू,पार्षद मोहन खेड़ा, दिलीप अधिकारी, ममता रानी, जिला महामंत्री मदन खन्ना, भूपेंद्र कुमार, अशोक मंडल, गोपाल कृष्ण भसीन, राकेश कोली,अबरार अहमद,सौरभ चिलाना, पवन वर्मा, बिट्टू मिश्रा, सुशील मण्डल, सतीश कुमार, सुनील आर्य, निरोद अधिकारी,विरेन्द्र कोली, राकेश कोली, पप्पू कोली, कृष्ण कोली, चन्द्रपाल कोली, अशोक मण्डल, खगोपति विश्वास, विकास विश्वास, महिपाल, विधान सरकार कृष्ण सरकार, फैजल खान, बाबू खान, निसार खान, जकी रजा, हदीस रजा, विपिन कोली, मनोज कोली, शंकर कोली, शुभम रस्तौगी, सोहिल, लक्की खान, सुलेमान अली, करन साहनी, सज्जन साहनी, अर्जुन साहनी, चन्द्रशेखर, संजीव, फरीद अहमद मंसूरी,अजीम सरकलानी, अनिल मिश्रा, अनिल साहनी, कुंवर पाल कोली, आसिम पासा, छत्रपाल वाल्मीकि,जयपाल सिंह, विकास विश्वास, रमेश भूरा, हरिराम राजपूत, ओमप्रकाश गंगवार, सुरेश यादव, सपना गिल, परवीन खान,सतपला गिरी, दिलशाद अहमद, सुहेल खान, उमा सरकार, बेदी सिकदर, दीप्ती, ममता रानी, बाबू विश्वकर्मा, सुभाष राय आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.