Saturday, September 5, 2026

गदेरे के तेज बहाव में बही महिला, महिला का शव मिला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। घनसाली से इस वक्त दुःखद खबर सामने आई है। यहाँ नैलचामी गदेरे को पार कर रही महिला का अचानक पैर फिसलने से मौत हो गयी है। वहीं महिला के बह जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद sdrf शव बरामद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद के थाना क्षेत्र घनसाली स्थित जाख नैलचामी का है जब सुबह गांव की महिला अपने दैनिक कार्यों के लिए नदी पार करने जा रही थी, ग्राम सभा जाख निवासी श्रीमती लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी श्री रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला श्रीमती निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण श्रीमती लीला देवी उपरोक्त नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के ईएसआई गब्बर सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि काफी खोजबीन कर बचाव का कार्य किया गया लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 1 किलोमीटर दूरी पर लीला देवी का शव बरामद हो पाया है साथ ही महिला को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.