Friday, September 4, 2026

गदर-2 के पाकिस्तानी जनरल पहुंचे हर की पौड़ी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। देश व विदेशों में प्रसद्धि प्राप्त कर चुकी बॉलीवुड फिल्म गदर 2 में पाकिस्तान जनरल का अभिनय करने वाले बॉलिवुड के सितारे मनीष वाधवा हरिद्वार पहुंचे हैं, वह हरिद्वार स्थित गंगा में अपने ससुर शशिकांत सूरी की अस्थियां लेकर पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार हर की पोड़ी पहुंच कर ससुर की अस्थियों को विसर्जित किया इस दौरान उन्होंने अपने परिचितों से मुलाकात भी की।

आपको बता दें मनीष वाधवा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 2001 में ‘राहुल’ फिल्म से की थी, जिसमें मुख्य भूमिका नए कलाकारों में जतिन ग्रेवाल तथा नेहा बाजपेई ने निभाई थी। यह फिल्म बहुत अधिक नहीं चली। उन्होंने 2004 में आई फिल्म ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस – फॉरगॉटेन हीरो’ में कैप्टन इनायत ज्ञानी की भूमिका भी की थी।फिल्मी कैरियर के दौरान ही उनके ससुर शशिकांत सूरी का देहांत हो गया जिसके बाद आज वह ससुराल परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल,अनमोल मल्ल के माध्यम से ब्रह्मकुंड पर अस्थि प्रवाह किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.