Friday, September 4, 2026

गदरपुर में एक बार फिर तड़तड़ाई , एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। सुरक्षा व्यवस्था के दावे करने वाली मित्र पुलिस के दावों की उस समय पोल खुल गई जब अज्ञात कारणों के चलते बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी वंदना वर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। साथ ही गांव में किसी और अनहोनी की आशंका को लेकर फोर्स तैनात की गई।

आपको बता दें कि करीब 1 माह के भीतर थाना क्षेत्र के 4 अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी ने गदरपुर पुलिस के कड़े सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी रात्रि गश्त का दम भरने वाली मित्र पुलिस की नाक के नीचे बीते एक माह में तकरीबन चार अलग-अलग स्थानों पर बेखौफ बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े की गई गोलीबारी में कुछ लोगों के घायल होने के साथ-साथ एक नौजवान युवक की मौत हो गई जबकि गदरपुर पुलिस आरोपियों में से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर खुद ही अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। लॉयन ऑर्डर को बरकरार रखने और सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजामों का दम भरने वाली गदरपुर पुलिस की कस्टडी में करतारपुर कॉलोनी में हुए फायरिंग कांड मामले के मुख्य आरोपी ने सलाखों के पीछे ब्लेड से अपना गला रेत दिया जिसे देख लोकप में बंद अन्य कैदियों में भी हड़कंप मच गया लेकिन घटना के खुलासे के समय हथियारों को बरामद करने के दौरान किसी नुकीली चीज से अपने आपको नुकसान पहुंचाने की बात कहकर पुलिस अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। एक के बाद एक हो रही घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर शाम एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जब बहरा वजीर गाँव की एक किराना स्टोर की दुकान पर जसवीर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह 30 दुकान स्वामी से बातचीत कर रहा था तभी अचानक बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचते हैं और उनकी जसवीर सिंह के साथ किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। जसवीर सिंह जब तक कुछ समझ पाता तब तक बहस इतना आगे बढ़ जाती है कि बाइक सवार दोनों युवकों में से एक युवक अपनी कमर में से तमंचा निकालकर जसवीर सिंह पर फायर कर देता है। तमंचे से चली गोली सीधे जाकर जसवीर सिंह को लगती है और वह घायल होकर नीचे गिर जाता है फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचते हैं। ग्रामीणों को मौके पर आता देख बाइक सवार दोनों युवक फरार हो जाते हैं। खून से लथपथ हालत में जसवीर सिंह को गांव के किसी निजी वाहन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। परंतु तब तक देर हो चुकी थी जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव सरना ने जसवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल आने से पूर्व ही युवक की मौत हो चुकी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जसवीर सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.