Saturday, September 5, 2026

गंगा नदी में मैक्स वाहन गिरा, 6 लापता और 5 रेस्क्यू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऋषिकेश।  रविवार सुबह एक मैक्स वाहन सोनप्रयाग से ऋषिकेश की ओर आते वक्त गंगा नदी में जा गिरा। जिसमें चालक सहित कुल 11 व्यक्ति सवार थे, जो कि मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी मे जा गिरा। हादसे का कारण पहाड़ी से पत्थर लुढ़क कर गाड़ी से टकराना बताया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस, SDRF द्वारा नदी से 5 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर दिया गया है। जिनका नाम इस प्रकार है।

बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष

आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष

3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह

निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष

4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार

5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

सभी को एंबुलेंस के माध्यम से। तत्काल ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक सहित अन्य 6 लोग उनकी तलाश जारी है। जिनका नाम और पता रेस्क्यू किए गए यात्रियों के द्वारा इस प्रकार बताया गया है।

1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली

2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार

3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार

4 – सौरभ कुमार

5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद

6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात

सभी रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया की वह सभी लोग अलग अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् 8 जुलाई को सोनप्रयाग से सुबह 8:00 बजे रात्री में एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे और 3 बजे रात्री के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गूलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हों गई और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और लापता 6 लोगों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.