Friday, September 4, 2026

गंगा किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार के बैरागी कैंप में भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया है। बैरागी कैंप में गड्ढा खोदकर ये दवाइयां दबाई गई थी। भारी मात्रा में बरामद हुई दवाइयां सरकारी है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा और ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से गड्ढा खुदवाया तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए।भारी मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और आयरन की दवाओं की पेटियां बाहर निकलना शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि, कोरोना काल के दौरान ये दवाएं मंगाई गई थी और इन दवाओं में से कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी है और इसकी वैलिडिटी अभी बाकी है।

अधिकारी भी इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं। लेकिन उन्होंने इतना साफ कर दिया है कि, ये सब दवाइयां सरकारी दवाइयां हैं और इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि, जिलाधिकारी को कंप्लेन की गई थी कि, कुछ लोगों द्वारा कल रात गवर्नमेंट सप्लाई की भारी मात्रा में दवाइयां बैरागी कैंप में गंगा किनारे दबाई गई है। मौके का निरीक्षण किया गया तो मामला सही पाया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.