Friday, September 4, 2026

खेल निदेशक ने मनोज सरकार खेल स्टेडियम में तैयारी का जायजा लिया, दिए जरूरी निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने मनोज सरकार खेल स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इस माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। रुद्रपुर में राष्ट्रीय खेलों के तहत साइकिलिंग, वॉलीबाल और हैंडबाल प्रतियोगिता होनी है।

बुधवार को प्रशांत आर्य ने अधिकारियों से राष्ट्रीय खेल के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद 9.80 करोड़ की लागत से बने बहुउद्देशीय हाॅल का जायजा लिया। बहुउद्देशीय हॉल में राष्ट्रीय खेल के लिए वॉलीबाल के लिए दो और हैंडबाल का एक कोर्ट बनेगा।

इसके बाद साइकिलिंग के लिए 23.12 करोड़ की लागत से बन रहे वैलोड्रम ट्रैक का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के इंजीनियरों से जानकारी हासिल की। निगम के एई एसएस भंडारी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर वैलोड्रम के सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। निरीक्षण में उप निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

तैयारियों में बजट का संकट नहीं रहेगा

खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, वैलोड्रम ट्रैक का काम लगभग पूरी हो चुका है। बहुउद्देशीय हॉल में वाॅलीबाल और हैंडबाल प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए अतिरिक्त लाइट्स लगाई जाएंगी। कहा कि निर्माण कार्य के लिए कुछ अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल की तैयारियों में बजट का संकट नहीं रहेगा।

जनवरी में पूरे हो जाएंगे खिलाड़ियों के कैंप

खेल निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की बेहतरीन टीमों का चयन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों के कैंप जनवरी में पूरे हो जाएंगे। कैंपों के जरिए चुने गए बेहतरीन खिलाड़ियों को फिर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

पाला नहीं सह पा रही हॉल की छत

खेल स्टेडियम में बने बहुउद्देशीय हॉल में पाला गिरने के कारण पानी की बूंदें हॉल के फर्श पर गिर रही हैं। मामला निदेशक के सामने आने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था से जवाब तलब किया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने बताया कि हॉल की छत पर जीआई सीट बिछाई जाएगी। जीआई सीट पाले को रोकने के साथ ही हॉल के अंदर हीट कम करेगी। खेल निदेशक के दौरे में बहुउद्देशीय हॉल में बनाए गए दो वॉशरूम ऊपर से खुले छोड़ने का मामला सामने आया। इसका ध्यान दिलाने पर निदेशक ने वॉशरूम के ऊपरी हिस्से में फॉल सिलिंग लगाकर बंद करने को कहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.