Friday, September 4, 2026

खुलासा: स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह हत्याकांड में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। पुलिस ने महल सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए 1 महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जायेगा।

मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि दिनांक 13.10.2022 को कर्मपाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी ग्राम जुड़का नम्बर एक, कुण्डेश्वरी, काशीपुर ने तहरीर देकर बताया था कि उसके ताऊ महल सिंह पुत्र स्व. सिंगारा सिंह (उम्र 70 वर्ष) जो सुबह 8ः30 बजे अपने घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे को मोटर साईकिल से आए दो अज्ञात शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके गोली मार दी जिससे उसके ताऊ की घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी और उक्त दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल से भाग गये। कर्मपाल ने बताया था कि उसके ताऊ को 6-7 दिन पहले कनाडा से हरजीत सिह उर्फ काला है ने फोन पर धमकी दी थी कि मैं तुझे जान से मार दूंगा। उक्त हरजीत उर्फ काले की मेरे ताऊ से स्टोन क्रेशर के हिस्से को लेकर दुश्मनी थी। मुझे पूरा शक है कि उक्त हरजीत सिंह व अन्य लोगों ने मेरे ताऊ की हत्या की है। कर्मपाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर सं. 631/2022 धारा 302 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया।

खुलासा: स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह हत्याकांड में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उनके द्वारा तत्काल निरीक्षण कर घटना स्थल से हत्या का अनावरण करने के निर्देश पर एसपी क्राइम रुद्रपुर अभय सिंह, एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह, सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी के निर्देशन में उपरोक्त सनसनीखेज हत्या की घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए आने-जाने वाले घटनास्थल के समस्त मार्गाे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज पर अभियुक्तगणों के साफ फुटेज आने पर उक्त शूटरों के इण्टरनेशल होने का संदेह व्यक्त किया गया। सीसीटीवी/मैनुअल पूछताछ व सुरागरसी-पतारसी के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल पन्नू जो गुलजारपुर का रहने वाला है, जो आज एकता स्टोर केशर की तरफ बंजारी गेट के पास जंगल में छिपकर पुलिस के डर से कहीं भागने की फिराक में है को पुलिस टीम द्वारा रात्रि करीब 2.30 बजे रोकने के लिये इशारा किया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे पुलिस पार्टी द्वारा अपने कौशल का प्रयोग करते हुये बचते-बचाते हुये अभियुक्त प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत सिंह (27 वर्ष) पुत्र हरजाब सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर, कुण्डेश्वरी, काशीपुर को मय एक अदद पिस्टल 30 एमएम तथा 08 जिन्दा तथा पुलिस पार्टी पर फायर किये 02 खोखा राउण्ड कारतूसों के साथ गिरफतार किया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ जीके पन्नू ने बताया कि मैं वर्ष 2015-2020 तक एकता स्टोन क्रेशर पर बतौर मुंशी कार्य करता था। स्टोन केशर में महल सिंह, सुखवन्त सिंह व उसका भाई हरजीत उर्फ काले व जगप्रीत सिंह पार्टनर थे। करीब दो वर्ष हरजीत काले, महल सिंह व सुखवंत सिंह के बीच आपस में पार्टनरशिप को लेकर विवाद रहने लगा। हरजीत सिंह उर्फ काले उक्त स्टोन केशर में जबरदस्ती हिस्सेदारी चाहता था, परन्तु महल सिंह उपरोक्त के दबाब में नहीं आ रहा था। जिस कारण हरजीत उर्फ काले महल सिंह से दुश्मनी रखने लगा। अभियुक्त हरजीत उर्फ काले तथा प्रभजोत उर्फ पन्नू स्वयं भी स्टोन केशर बनाना चाहते थे, जिसका मृतक महल सिंह विरोध कर रहा था। अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ काले एवं उसके भाई सुखवंत सिंह के बीच पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाया गया, लेकिन काले संतुष्ट नहीं था। जिस कारण हरजीत सिंह महल सिंह से ओर अधिक दुश्मनी रखने लगा। हरजीत सिंह द्वारा पन्नू से सिगनल एप के माध्यम से महल सिंह की हत्या करने के लिये अपने पास से कारतूस व वैपन दिये तथा शूटरों की व्यवस्था रखने को कहा। हरजीत के कहने पर पन्नू ने उसके गैंगस्टर दोस्त को व्हटस-अप के माध्यम से मृतक महल सिंह एवं उसके पुत्र की फोटो भेजी थी।

पन्नू ने बताया कि दिनांक 12.10.2022 को मुझे सिंगनल एप के माध्यम से उक्त शूटरों के लिये मोटर साईकिल की व्यवस्था करने के लिये बताया व इस काम में महिला रजविन्दर कौर व सेवी से सम्पर्क में रहने के लिये कहा। चूंकि मैं हरजीत सिंह के साथ मिलकर स्टोन केशर लगाना चाहता था, जिसमें महल सिंह अड़ंगा डाल रहा था। इसलिये मैंन हरजीत के बताये प्लान के तहत काम किया। चूंकि केसर के माध्यम से सेवी व रजविन्दर कौर को भी आर्थिक फायदा होता रहता था इसलिये वह भी इस प्लान में शमिल थे। दिनांक 12.10.2022 को सिगनल ऐप के माध्यम से माध्यम से हरजीत उर्फ काले ने अपने गैगस्टर साथी के साथ मोबाइल से बात करायी और बताया कि रात्रि 9 बजे तक शूटर काशीपुर पहुंच जायेंगे। मैं लगातार हरजीत सिंह उर्फ काले तथा कनाडा में बैठे दूसरे गैगस्टर साथी के सम्पर्क में था। मैं करीब 9 बजे रात्रि दोनों शूटरों को लेने रेलवे स्टेशन काशीपुर से अपने दोस्त की बुलेरो से चीमा चौराहा होते हुये हरजीत सिंह उर्फ काले के घर ले गया, जहाँ पर रजिवन्दर कौर व सेवी ने दोनों शूटरो के खाने-पीने की व्यवस्था की तथा मैंने दिन में खरीदी हुयी मोटर साईकिल शूटरों को देने के लिये सुखदेव सिंह उर्फ सेवी के सुपुर्द की।

दिनांक 13.10.2022 को दोनों शूटरों के द्वारा प्लान के मुताबिक प्रातः चार बजे उठकर मैं अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ निकल गया और जंगल के रास्ते शूटरों को मृतक महल सिंह के घर पर ले जाकर पूरे रास्तों की रैकी करवाई। बाद में शूटरों ने महल सिंह की हत्या कर दी।

एसएसपी ने बताया कि मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ काले के सम्बन्ध में कारोबार तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। प्रकाश में आया है कि हरजीत सिंह उर्फ काले का रुद्रपुर का कोई साथी आर्थिक कार्यों को स्थानीय स्तर पर देखता है। इस घटना में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात शूटरों तथा अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ काले की योजना में शामिल अभियुक्त गण 1- प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत सिंह पुत्र हरजाब सिंह 2- रजविन्दर कौर (46 वर्ष) पत्नी तरसेम सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर, कुण्डेश्वरी, काशीपुर जिला तथा 3- सुखदेव सिंह उर्फ सेवी (55 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर, कुण्डेश्वरी,काशीपुर को गिरफ्तार किया गया है। शूटरों की तलाश में पुलिस की टीम पंजाब गई हुइ है। कनाडा में रहने वाले हरजीत सिंह उर्फ काले तथा उसके पुत्र तनवीर सिंह के प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जायेगी। हत्याकांड में शामिल लोगों की अवैध संपत्ति जब्त की जायेगी तथा बुलडोजर चलाकर नष्ट किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.