Friday, September 4, 2026

खुलासा: पुलिस ने अभियुक्त से बरामद किया भारी मात्रा में चरस गांजा,भारी भरकम रकम भी हुई बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पुलिस द्वारा नशे कारोबार करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध मे निरन्तर सूचना एकत्रित की जा रही थी उक्त क्रम में दिनांक 06.12.2022 को  पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी  के कुशल निर्देशन में थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ठाकूर सरकार पुत्र महेन्द्र सरकार निवासी वार्ड न() 5 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चरस कुल 130 ग्राम तथा गांजा 5.685 किलो ग्राम तथा कुल 2,78,000/- रुपये (दो लाख अठहत्तर हजार रुपये) और एक पेटी में 560 पीस BROTHER COGO कम्पनी का गांजा पीने का पेपर बरामद किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा FIR NO- 200/2022 U/S 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त से नशे की सामग्री क्रय किये जाने के खोतो के सम्बन्ध मे भी जानकारी की जा रही है 1, थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध अभियान चलाकर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में उपरोक्त अभियुक्त जिसके द्वारा युवाओ एवं किशोरों को नशे की सामग्री उपलब्ध कराकर नशे की प्रवृत्ति को बढावा दिया जा रहा था कि गिरफ्तारी पर थाना क्षेत्र की जनता द्वारा थाना दिनेशपुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.