Friday, September 4, 2026

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के समर्थन में पोस्ट शेयर करने वाले दो युवकों का कटा चालान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  खालिस्तान कट्टर नेता अमृतपाल सिंह की साथियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस अमृतपाल की गिरफ्तारी में लगी हुई है, वहीं सूत्र के मुताबिक ऊधम सिंह नगर में उसके समर्थन में पोस्ट को लाइक और फॉलो करने वाले रुद्रपुर और बहेड़ी निवासी दो युवकों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। जिनकी पुलिस ने काउंसलिंग कर पुलिस एक्ट में चालान किया है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की ऊधम सिंह नगर में खालिस्तान और भिंडरवाला के समर्थन में इंटरनेट मीडिया में काफी सक्रियता देखी जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कइयों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग भी की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की बीते दिनों पंजाब राज्य में खालिस्तान कट्टर नेता अमृतपाल सिंह साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार हो गया था। ऐसे में पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसके नेपाल भागने की आशंका के चलते ऊधम सिंह नगर पुलिस भी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर पर चेकिंग कर रही है। साथ ही पुलिस की साइबर सेल और खुफिया एजेंसी भी इंटरनेट मीडिया में संदिग्धों पर नजर रखे हुए है।  वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीते रविवार शाम को इंटरनेट मीडिया में फरार चल रहे अमृतपाल के पोस्ट को लाइक और फॉलो करते हुए बहेड़ी और रुद्रपुर निवासी दो लोगों के संबंध में जानकारी मिली। जिसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उनका पता लगाया और उठाकर कोतवाली ले आई। बता दें की जहां पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की। बाद में पुलिस ने उनकी पुलिस एक्ट में चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं एसएसआइ केसी आर्या ने बताया कि रुद्रपुर और बहेड़ी निवासी दो लोगों ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट को लाइक और फॉलो किया था। दोनों की ही काउंसलिंग करने के बाद पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

वहीं जिले के काशीपुर में अमृतपाल सिंह के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को भड़काने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मंडी चौकी प्रभारी एसआइ मनोहर चन्द ने तहरीर में कहा कि गुरविन्दर सिंह वैंस उर्फ बाबी पुत्र हरजिन्दर सिंह निवासी दादूवाला हिडम्बा मन्दिर ने फेसबुक पर अमृतपाल सिंह के समर्थन में गुरमुखी भाषा में एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उसने लिखा है कि भाई अमृतपाल सिंह गिरफ्तार हो गया तो समझ जाओ सरकार सिखों को युद्ध का न्यौता दे रही है। इसके साथ ही उसने लोगों से आह्वान किया कि अमृतपाल की गिरफ्तारी को रोकने के लिए अपने इलाके की सड्रकों को बन्द करें।युवाओं यही समय है साथ खड़े होने का…। मामले में पुलिस ने आरोपित पर धारा 153-बी (1) (सी) व 505 (2) में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.