Friday, September 4, 2026

खानपुर नंबर दो में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार से मुलाकात कर खानपुर नंबर 2 में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की। शर्मा ने कहा कि गाँव में बिजली की समस्या के निदान के लिए वहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

शर्मा काशीपुर रोड स्थित नवोदय बिजलीघर पहुंची जहां उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार से मुलाकात की। शर्मा ने अधिशासी अभियंता को गांव खानपुर नंबर 2 में लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। कहा कि गांव के लोग लो वोल्टेज से बहुत परेशान है और इस समस्या के निदान के लिए कम से कम 100 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने कांग्रेस नेत्री श्रीमती मीना शर्मा को आश्वस्त किया है कि वह जल्दी से जल्दी इस समस्या का निदान कराएंगे। इस अवसर पर अवर अभियंता मेहताब अली, अवर अभियंता सुभाष शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, डॉ सुमित राय, अमर सिंह कश्यप, मनोज गाईन विकास गोलदार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.