भोंपूराम खबरी। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मुरादाबाद ने ठाकुरद्वारा राजीव मार्केट गंज बाजार में पंजीयन कैंप लगाकर खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों के नए लाइसेंस एवं पुराणों का नवीनीकरण किया यह कैंप मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में व्यापार मंडल ठाकुरद्वारा के सौजन्य से लगाया गया।
इसमें विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मुकेश कुमार जगदंबी का प्रसाद वीरेश पाल सिंह श्रीमती ज्योत्सना त्रिपाठी व्यापार मंडल ठाकुरद्वारा अध्यक्ष संजीव सिंघल सराफ अनिल अग्रवाल मोहित सिंघल कुशाग्र सिंघल जुल्फिकार अली मोहम्मद सलीम मोहम्मद हारुन अंकुश कुमार अनुज कुमार आशुतोष अग्रवाल राजकुमार पंकज सिंह कन्हैयालाल हरपाल विशाल अग्रवाल आदि दर्जनों व्यापारियों ने कैंप में भाग लिया कैंप में सभी नए पुराने पंजीयन सरकारी फीस पर किए गए विभाग के अधिकारियों ने नगर की दुकानों पर जाकर साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए कहा कि बरसात का मौसम आ रहा है खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें मक्खी मच्छर से बचाए ताकि सभी व्यापारी छोटे हो या बड़े अपना पंजीयन करने के बाद ही व्यापार करें ताकि जांच में पकड़े जाने पर किसी भी प्रकार की विधिक कार्रवाई से बचा जा सके सभी सतर्क रहें सुरक्षित रहें।




