Saturday, September 5, 2026

खाद्य मंत्री द्वारा खाद्य सचिव सचिन कुर्वे को परेशान किए जाने की धीरेंद्र प्रताप ने की निंदा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने खाद्य विभाग में किए जा रहे तबादलों में राज्य की खाद्य मंत्री रेखा आर्य द्वारा किए जा रहे अनावश्यक हस्तक्षेप की निंदा की है ।

धीरेंद्र प्रताप ने खाद्य सचिव सचिन कुर्वे को एक ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा है कि जिस तरह से राज्य में ब्यूरोक्रेसी के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है उससे सारी नौकरशाही का हौसला टूट चुका है और यही कारण है कि धामी सरकार किसी भी मामले में अपेक्षित रिजल्ट नहीं दे पा रही है।प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए इस मामले में हस्तक्षेप करें जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर तबादलों को उद्योग का दर्जा दिए जाने का आरोप लगाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.