भोंपूराम खबरी। काशीपुर ग्राम जुड़का में घर में घुसकर बदमाशों ने एक व्यवसाई दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है आज सुबह 8:00 बजे करीब दो बाइक सवार खनन से जुड़े व्यवसाई के घर में घुस कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें खनन व्यवसाई की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा, टीमें गठित कर मामले की जांच में जुट गया यह सारी घटना घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां बाइक पर दो बदमाश हाथ में तमंचा लेकर घर में घुसे घुसकर हत्या कांड की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं क्षेत्र में लगातार बढ़ते गोलीकांड के मामले आने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कनाडा के एक व्यक्ति का लिप्त होना बताया जा रहा है जोकि पूर्व में भी मृतक को सिगनल ऐप द्वारा फोन करके धमकी दे चुका था बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का एक स्टोन क्रेशर में पूर्व में हिस्सा था जिसको लेकर इनका आपसी विवाद चल रहा था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।




