Friday, September 4, 2026

खटीमा में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का हुआ स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का खटीमा पहुँचने पर विधायक भुवन कापड़ी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरानमिष्टान वितरण भी किया गया।

खटीमा में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का हुआ स्वागत

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। श्री गावा ने कहा कि तराई में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए उनका परिवार हमेशा समर्पित रहा है। आगे भी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए जोर शोर से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जान विरोदी नीतियों को जान जान तक पहुचाएं।

विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी ने जमीन से जुड़े हुए कर्मठ हिमांशु गावा को कमान सौंपी है। गावा परिवार पार्टी के लिए दशकों से समर्पित रहा है। गांव के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का सम्मान करना चाहिए पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच समझकर लिया है। भविष्य में इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर जी नगर अध्यक्ष रमेश भटनागर जी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद जी, मान सिंह जी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सोनकर जी कृष्णा नेगी जी लीला चंद जी शांति सामंत जी देवेंद्र कन्याल जी नासिर खान जी राशिद अंसारी जी जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार जी दान सिंह राणा जी जसविंदर सिंह जी राजू सोनकर जी मोहसिन जी राज किशोर सक्सेना जी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.