भोंपूराम खबरी,खटीमा। म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को सुरक्षित वापसी को लेकर भारत सरकार ने द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। एनआईए की टीम लखनऊ से खटीमा कोतवाली पहुची। टीम ने सीमांत खटीमा क्षेत्र के तीन युवकों के बारे में कोतवाली से जानकारी ली। इसके बाद बंधकों के परिजनों को कोतवाली खटीमा में बुलाकर संबंध में पूछताछ की गयी।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को फोन पर विदेश मंत्री से वार्ता की तथा उन्हे स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सीएम ने उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की थी।




