भोंपूराम खबरी। खटीमा नागरिक चिकित्सालय की एएनएम गंगा जोशी को आज राष्ट्रपति ने अवार्ड दिया। गंगा जोशी सत्रह साल से एएनएम के रूप में सेवा दे रही हैं। गंगा जोशी को आज राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड दिए जाने पर सीएम पुष्कर धामी ने भी गंगा जोशी को बधाई दी है। बताया गया है गंगा देवी समाज को स्वस्थ रहने के लिए लगातार प्रेरित करती हैं और स्वास्थ विभाग में भी वह अपनी अलग पहचान रखती हैं।





