Friday, September 4, 2026

क्रिटिकल है ‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम विक्रम गोखले की हालत,15 दिनों से हैं हॉस्पिटल में भर्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले पिछले करीब 15 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। विक्रम गोखले की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है और उन्हें पुणे के एक फेमस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि फिल्मों के अलावा दूरदर्शन पर फेमस शो ‘उड़ान’ भी काफी पॉप्युलर रहा था, जिसमें वह कविता चौधरी के पिता की भूमिका में नजर आए थे।

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाने वाले दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले पिछले करीब 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज हैं। खबर है कि विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर की कंडिशन काफी क्रिटिकल है। विक्रम गोखले अपनी वाइफ के साख पुणे में ही रह रहे हैं।

विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलिविजन में एक्टिव रहे हैं। गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। इतना ही नहीं विक्रम की परदादी दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर बताई जाती हैं। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं।विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एश्वर्या के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘अग्निपथ’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

टेलिविजन की दुनिया में भी विक्रम गोखले की एर अलग पहचान रही है। दूरदर्शन पर साल 1989 से लेकर साल 1991 के बीच आनेवाले फेमस शो ‘उड़ान’ काफी पॉप्युलर रहा था। इस शो में शेखर कपूर लीड रोल में थे। इस शो में कविता चौधरी उनकी बेटी की भूमिका में थीं जिन्होंने इस शो का निर्देशन किया था और इसकी स्क्रिप्ट भी उन्होंने खुद तैयार की थी। यह एक महिला के आईपीएस ऑफिसर बनने की कहानी थी, जो विपरीत माहौल से लड़ते हुए अपने सपने को साकार करने में सफल होती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.