Friday, September 4, 2026

क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से एसओजी पुलिस ने जुआरिओ को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस०ओ०जी० जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ सट्टा कराने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन में प्रभारी एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प के ठाकुर नगर खेड़ा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर किशोर मण्डल पुत्र सत्य रंजन मण्डल निवासी ठाकुरनगर संजय नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैम्प के घर के पास चेन्नई सुपर किंग और बैंगलौर के T-20 क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने वाले 01 व्यक्ति गोपाल राय पुत्र मनोहर राय निवासी न्यूरिया कालोनी थाना हुसैनपुर जिला पीलीभीत (उ0प्र0) उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से सट्टे से सम्बन्धित 02 अदद मोबाइल फोन 1-01 अदद मोबाइल वीवो कम्पनी रंग काला लाल, 2- एक अदद मोबाइल ओपो कम्पनी रंग काला, एक अदद मो0सा0 संख्या – UK-06-R-9208 सूपर स्प्लैण्डर, व 15 हजार रुपये नगद बरामद हुए। मुख्य अभियुक्त किशोर मण्डल उपरोक्त मौके से भाग गया। बरामदा फोनों का अवलोकन करने पर IPL मैचों के 10 लाख रुपयों के लेन देन होना पाया गया। मौके पर पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो पता चला कि अभियुक्त गोपाल उपरोक्त अपने जीजा किशोर मण्डल पुत्र सत्य रंजन मण्डल निवासी ठाकुरनगर संजय नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर के साथ मिलकर IPL में आंन लाईन सट्टे का कारोबार करता है। दोनों आगे सट्टा जगतपुरा आवास विकास ट्रांजिट कैम्प निवासी कमालुद्दीन व उसके भतीजे जलालुद्दीन को देते हैं। दोनों अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प में FIR NO. 161/2022 धारा 13 जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.