Friday, September 4, 2026

क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां दिन बरेली ने किया अपने नाम

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में डीपीएस सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट सातवें दिन एसआरएमएस. बरेली और उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया।

यूएस नगर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यूएस नगर की पूरी टीम 35 ओवरों में 178 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दो विकेट खोकर 24.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर यूएस नगर को आठ विकेटों से हराया। बरेली की तरफ से तुषार ने 71 और अब्दुल जीशान ने आक्रामक 74 रन बनाये। अब्दुल को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बरेली की टीम को जीत की बधाई दी |
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.