Friday, September 4, 2026

क्या आप रिटायर होने वाली हैं? कांग्रेस नेता ने सीधे सोनिया गांधी से पूछा सवाल, जवाब सुनकर बोलीं- भ्रम फैलाना बंद करे मीडिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन आयोजित किया गया, इस महाअधिवेशन में कांग्रेस के तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी। हालांकि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण की खूब चर्चा हुई। उनके भाषण के बाद उनके रिटायर होने की खूब चर्चा होने लगी। इस पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सीधे सोनिया गांधी से सवाल पूछा कि क्या आप रिटायर होने वाली हैं?

छत्तीसगढ़ में चले कांग्रेस के महाअधिवेशन में सोनिया गांधी के भाषण के बाद इस बात की चर्चा होने लगी कि अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रिटायर (राजनीति से दूर ) होने वाली हैं? इस पर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने खुद सोनिया गांधी से पूछा कि ऐसी खबरें चल रही हैं कि आप रिटायर होने वाली हैं? सोनिया गांधी ने कहा कि ये बात किसने कहीं? इसके आगे की बात अलका लांबा ने अपने भाषण के दौरान कही।

सोनिया गांधी ने रिटायरमेंट पर दिया ये जवाब

अलका लांबा ने भाषण के दौरान कहा कि मैंने मैडम से पूछा कि आपके रिटायर होने की खबरें चल रही हैं, इस पर मैडम ने कहा है कि वो न कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी रिटायर होंगी। जैसे पिछले दो दशकों से उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें मिल रहा है, ऐसे ही मिलता रहेगा। मीडिया से भी कहना चाहती हूं कि जो अफवाहें फैलाई जा रही है, उस पर विराम लगा दीजिये।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.