Saturday, September 5, 2026

कौन हैं बिहार की BJP विधायक श्रेयसी सिंह, जिनका पेरिस में ओलंपिक 2024 में हुआ चयन, शाही परिवार से है संबंध

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बिहार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए चयन हो गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन श्रेयसी सिंह अब पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए भारतीय शूटिंग टीम में श्रेयसी सिंह का चयन किया है। पेरिस ओलंपिक में श्रेयसी सिंह शॉटगन ट्रैप वूमेन स्पर्धा में निशाना साधेंगी।

पहली बार ओलिंपिक में खेलने जाएंगी श्रेयसी सिंह

श्रेयसी सिंह के लिए यह पहला ओलिंपिक होगा, जब वह ओलिंपिक में खेलने जाएंगी। श्रेयसी सिंह बिहार की पहली खिलाड़ी हैं, जिनका पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ है।

पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग स्पर्धाएं 27 जुलाई से 5 अगस्त तक चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में होने वाली हैं। श्रेयसी सिंह 30 और 31 जुलाई को महिला ट्रैप स्पर्धा में निशाना साधेंगी।

श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 को हुआ है। श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई की रहने वाली हैं और एक शाही परिवार से संबंध रखती हैं। श्रेयसी सिंह एक निशानेबाज और भाजपा नेता हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.