Friday, September 4, 2026

कोषाध्यक्ष गौरव भुड्डी को व्यापारियों ने विजयी होने का दिया आशीर्वाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। व्यापार मंडल चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के युवा उम्मीदवार गौरव भुड्डी अपने मिलनसार व्यक्तित्व व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के चलते व्यापारियों की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं। गौरव भुड्डी भी अपने अपार समर्थकों की टोली के साथ अपने कोषाध्यक्ष पद की दावेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं। उनके समर्थकों की बढ़ती संख्या से उनके विरोधियों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहराती नजर आ रही हैं। लेकिन इन सब की परवाह किए बिना गौरव भुड्डी लगातार व्यापारियों से संपर्क करने में जुटे हैं। अब देखना यह है कि उनकी यह मेहनत उनको विजयी बनाने में क्या भूमिका निभाएगी यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.