Friday, September 4, 2026

कोविड-19 टेस्टिंग कराकर करें अपना जीवन सुरक्षित- चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर – समाज सेवी भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा एवं चिकित्सा विभाग के सौजन्य से आज सामिया लेक सिटी सोसाइटी कार्यालय में कोविड-19 टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि अपना जीवन सुरक्षित करने के लिए हर व्यक्ति को कोविड-19 के अंतर्गत एंटीजन एवं आरटी पीसीआर टेस्टिंग करानी चाहिए। उन्होंने कहा कोरोना महामारी से बचाव के लिए जहां टेस्टिंग कराना अनिवार्य है वही सभी को सावधानी बरतने की भी सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए।  चुघ ने कहा कि हम सबका भी यह दायित्व बनता है कि शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाएं, साबुन से हाथों को नियमित धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां बीमार वहां उपचार की बात कही गई है। चिकित्सा विभाग द्वारा महानगर क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर टेस्टिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आम जनता को टेस्टिंग कराने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इससे होने समय एवं धन की भी बचत हो रही है।श्री चुघ ने सभी से व्यक्ति लगाने का भी आग्रह किया उन्होंने कहा कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपना नंबर आने पर वैक्सीनेशन भी अवश्य कराएं। ग्राम प्रधान पूजा वर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लेकर सभी लोग ना सिर्फ स्वयं सुरक्षित रहें वरन अपने साथियों को भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करें। कैंप में कॉलोनी के दर्जनों निवासियों की कोविड-19 टेस्टिंग कर नमूने जांच के लिए। सोसायटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह राठौर व महासचिव विकास कक्कड़ ने समाजसेवी भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा सहित चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। आयोजित कैंप में आए कॉलोनी वासियों को पेरासिटामोल, जिंक, विटामिन सी, आईवरमेक्टिन आदि जीवन रक्षक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक प्रदीप मेहर, संजय पांडे, लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार, आशा कार्यकत्री चंपा कंनवाल, सोसाइटी संरक्षक दीवान सिंह चुफाल, सचिव विद्युत भट्टाचार्य, उप कोषाध्यक्ष एमपी साहू, प्रचार सचिव रवि वर्मा, सदस्य जीएस पंत, अवनीश सक्सेना, मनीष सिंह, दलीप सिंह, आदि मौजूद थे। कैंप में एसपी साहू, अशोक यादव, अमजद खान, पीपी बजेठा, केएस राठौर, अवनीश सक्सेना, दीपेश चंद्र सक्सेना, रवि वर्मा, जीबी पंत, श्रेयांश राठौर, अभिनव सिंघल, मनोज पवार, अक्षित महाराज, राजेश महाराज, वीरेंद्र वर्मा, दिलीप सिंह, अतुल कार्की व अंकित चौधरी सहित सोसाइटी के दर्जनों निवासियों ने एंटीजन आरटी पीसीआर टेस्टिंग कराई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.