Saturday, September 5, 2026

कोविड गाइडलाइन के अनुरूप मनाया जायेगा जन्यो पुन्यो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पर्वतीय समाज की आस्था व संस्कृति का प्रतीक जन्यो पुन्यो त्यौहार इस साल सादगी से मनाया जायेगा। रविवार को त्यौहार के अवसर पर कोविड नियमों के पालन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सामजिक दूरी का भी पालन होगा और सांकेतिक रूप से ही त्यौहार की रीत पूरी की जाएगी।      शैल सांस्कृतिक समिति महामंत्री दिवाकर पांडेय और सीबी घडियाल की मौजूदगी में शैल भवन सभागार में पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कोविड-19 प्रभावी है। ऐसे में शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक वृहद कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में जन्यो-पुन्यो कार्यक्रम को संकुचित किया जाएगा। इसके लिए 22 अगस्त की सुबह शैल भवन में सामाजिक दूरी व कोविड-19 के तहत कार्यक्रम को सांकेतिक मनाया जाएंगा। इस मौके पर गोपाल सिंह पटवाल, मोहन उपाध्याय, नरेंद्र रावत,ह रीश दनाई, हरीश मिश्रा, डीके दनाई, संजीव बुधौरी, कीर्ति निधि शर्मा, मनोज शर्मा, चमन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.