भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय कोलम्बस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सी०बी०एस०ई० हाईस्कूल की परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षाफल के साथ इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की मेधावी छात्रा गौरी गंगनेजा ने 97.2 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया,

वहीं कनिष्का मौर्या ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व महक आर्या ने 95.6 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि विषयवार टॉप करने वालों में हिन्दी विषय में कनिष्का मौर्या ने 100 अंक, गणित में गौरी गंगनेजा ने 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में महक आर्या ने 100 अंक, आई०टी० में अथर्व शर्मा, गौरी गंगनेजा, संस्कृति दुबे, कनिष्का मौर्या, महक आर्या, माहेरा खानम, सचिन सिंह व वैभव मिश्रा ने 100 अंक, अंग्रेजी विषय में गौरी गंगनेजा ने 99 अंक, विज्ञान में सचिन सिंह ने 96 अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया। सी0बी0एस0ई0 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के बच्चों की शानदार सफलता पर विद्यालय के चैयरमैन श्री केसरदास खेड़ा जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित कर शुभाशीष दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खेड़ा जी ने खुशी जाहिर करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता हेतु बधाई एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की। विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




