भोंपूराम खबरी। कोलकाता के एमजी कार अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस कांड की जांच सीबीआई कर रही है, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय के साइकोलॉजिकल टेस्ट के बाद अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। सीबीआई को शक है कि आरोपी कुछ छुपा रहा है और पॉलिग्राफ टेस्ट में वह सच उगल देगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस पर स्वतः संज्ञान लिया है और इस मामले की आज सुनवाई करेगा। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली पहुंचे हैं और वे गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।
अब केस की जांच करेंगी सीबीआई की ये तेजतर्रार अधिकारी
कोलकाता रेप एंड मर्डर की जांच के लिए सीबीआई की सबसे तेजतर्रार अधिकारी ASP सीमा पाहुजा को बुलाया गया है। सीमा पाहुजा को स्पेशल क्राइम यूनिट में सबसे लंबे वक्त तक जांच करने का अनुभव है।मुश्किल से मुश्किल केस को सुलझाने वाली एडिशनल एसपी सीमा पाहुजा को 2007 से 2018 के बीच बेहतरीन जांच के लिए 2 बार गोल्ड मैडल मिल चुका है।




