Friday, September 4, 2026

कोरोना से लड़ाई में भाजपा कार्यकर्ता निभा रहे अहम भूमिका : चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  जानलेवा साबित हो रही कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में जहां कई सामाजिक संगठन कार्य कर रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी इस संघर्ष में पीछे नहीं है। भाजपा से जुड़े लोग जरूरतमंदों को न सिर्फ राशन सामग्री बल्कि मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। यह बात समाज सेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राम भगवानपुर में बीडीसी सदस्य राखी जोशी के साथ साह शिशु निकेतन विद्यालय में आयोजित टीकाकरण एवं कोविड-19 टेस्टिंग शिविर का शुभारंभ के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “सेवा ही संगठन” अभियान के तहत शनिवार को विद्यालय में यह कैंप आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त ग्राम वासियों को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। चुघ ने कहा कि पार्टी द्वारा जनहित में संपूर्ण प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान चलाकर आम जनता को कोरोना वायरस से राहत दिलाने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित कैंप में न सिर्फ वैक्सीनेशन किया जा रहा है बल्कि लोगों का एंटीजन व आरटी पीसीआर की टेस्टिंग भी निशुल्क कराई जा रही है। टेस्टिंग रिपोर्ट आने के पश्चात कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों का मेडिकल कॉलेज में प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क उपचार कराने की भी पूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने शिविर आयोजन के लिए साह शिशु निकेतन विद्यालय के प्रबंध निदेशक रवि शंकर साह, प्रधानाचार्य निर्मला साह, बीडीसी सदस्य राखी जोशी व ग्राम प्रधान विजेंद्र चौधरी सहित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कैंप में ग्राम प्रधान विजेन्द्र चौधरी,राकेश जोशी, कमल जोशी, पार्षद बबलू सागर, प्रधान प्रतिनिधि मनदीप वर्मा, गोलू सिंह, कमल बिष्ट, प्रदीप कक्कड़, भरत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। टीकाकरण के कार्य में एएनएम दीपा जोशी, रजनी, दीपांशी, अर्पणा आदि ने सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.