Friday, September 4, 2026

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते विकास भवन में जारी हुआ अलर्ट  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मामले आने से एक बार फिर विकास भवन में अलर्ट जारी हो गया है। यहां अगर कोई बगैर मास्क के किसी काम से कार्यालय में प्रवेश करेगा तो उसका 200 रुपये का चालान काटा जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य द्वार पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। वहीं मुख्य गेट पर कार्यालय में आने-जाने वालों की पीआरडी जवान थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से तापमान की भी जांच कर रहे हैं।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी विकास भवन समेत अन्य सरकारी विभागों में बाहर से आने वालों के साथ ही कर्मचारियों को मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी गयी थी। इतना ही नहीं मास्क नहीं पहन कर आने वालों का 500 रुपये का चालान काटा जा रहा था। बीच में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने पर यह राशि 100 रुपये कर दी गयी थी। इस बीच कोरोना के मामले आने से एक बार फिर विकास भवन ने मास्क को लेकर सख्ती शुरू कर दी गयी है। अब यह राशि बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गयी है।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास भवन में सभी विभागाध्यक्षों को सख्त आदेश दिए गये हैं कि वे सभी कर्मचारियों से मास्क पहनना अनिवार्य कराएं। साथ ही किसी काम से बाहर से कार्यालय में प्रवेश करने वालों पर इसे लागू करें। उन्होंने पीआरडी जवानों को सख्त निर्देश दिये हैं जो भी व्यक्ति बगैर मास्क के कार्यालय में प्रवेश करता है उसका चालान अवश्य काटा जाएगा। लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.