Friday, September 4, 2026

कोरोना वैक्सीन के अभाव में खाली पड़ा है जिला अस्पाताल में बना टीकाकरण सेंटर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। शहर के जिला अस्पाताल में कोरोना वैक्सीन खत्म होने से लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कोरोना वैक्सीन लगाने जिला अस्पाताल पहंुच रहे लोगो को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कोरोना के दूसरी खतरनाक लहर में कोरोना वैक्सीन खत्म होना बढ़ी चिंता का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर ओर सरकार कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रचार कर रही है। वही ऐसे में कोरोना वैक्सीन खत्म होेना व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। जिला अस्पाताल में कोरोना वैक्सीन खत्म होने से कोरोना टीकाकरण सेंटर में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बंद पड़े टीकाकरण सेंटर को देखकर वापस लौट रहे है। वही वहां पर दिये हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने पर भी लोगो को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।                                      कोरोना वैक्सीन के अभाव में खाली पड़ा है जिला अस्पाताल में बना टीकाकरण सेंटर

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने आये है। उनके मोबाइल में दूसरी डोज लगाने का मैसेज आया था। लेकिन यहां आकर पता चला कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है। रमाशंकर, निवासी भूरारानी

दूसरी डोज लगाने आयी थी। इतनी दूर से यहां आने वैक्सीन नहीं लगने से उन्हे निराशा हुई है। अब बिना वैक्सीन वापस जा रही है। माया देवी, निवासी भूरारानी

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने आया था। कोरोना वैक्सीन नहीं होने पर उन्होने यहां हेल्प के लिए दिये एक नंबर पर फोन किया तो गुरूवार को आने को कहा गया था। लेकिन आज भी कोरोना वैक्सीन नहीं है। रोज यहां कोरोना वैक्सीन के लिए आने से उन्हे परेशानी हो रही है। साथ ही कंपनी से भी छुट्टी मिलने में दिक्कत होती है। इंतखाब अंसारी, कर्मचारी, टाटा मोटर्स

वह अपनी पत्नी के साथ कोरोना वैक्सीन लगाने आये है। लेकिन वैक्सीन नहीं होने से वह मायूस होकर वापस जा रहे है। कल फिर आएंगे वैक्सीन लगाने के लिए। लेकिन दूर से आने में उन्हे थोड़ी परेशानी होती है। बच्ची सिंह निवासी बगवाड़ा।

गुरूवार शाम तक कोरोना वैक्सीन यहां पहंुच जाएगी। शाम तक कोरोना वैक्सीन की 25 हजार डोज पहंुच रही है और शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का कार्य दोबारा से शुरू हो जाएगा।‘‘ डा. हरेन्द्र मलिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.