Saturday, September 5, 2026

कोरोना वारियर्स को मेयर ने किया सम्मानित 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रोजेक्ट मास्क इंडिया के सदस्यों एवं नगर निगम के कर्मचारियों को मेयर रामपाल सिंह ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की आशंका जताई है जिसके लिए अभी सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड वेलफेयर क्लब ने मास्क इंडिया प्रोजेक्ट संचालित किया है। जिसके तहत स्कूलों में मास्क वेंडिंग मशीनें लगाने के साथ ही स्कूली बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मेयर रामपाल सिंह ने प्रोजेक्ट मास्क इंडिया के संस्थापक आर्यन गर्ग सहित उनकी टीम में शामिल सदस्यों अनन्या गर्ग, तुलसी राम चौधरी, सुधांशु राज, रवि, कैलाश, अलका श्रीवास्तव, अंजली आर्य, हरप्रीत, ममता एवं नगर निगम के कर्मचारियों राजू,अजय,रवि, मंगतराम, श्रीपाल, अनिल, मनोज, विमला, विशाल,अनोखे को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेयर के साथ नेत्र चिकित्सक डॉ अनुराग गर्ग, सारिका गर्ग, सहायक नगर आयुक्त सरताज सिंह मनहास, कर अधीक्षक लता आर्या, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेंद्र पाल, पार्षद आयुष तनेजा, सीमा गुप्ता, सुशील चौहान, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.