Friday, September 4, 2026

कोरोना पीड़ितों की मदद को फिर आगे आई जिला कांग्रेस 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  वैश्विक महामारी कोरोना से जूझते लोगों की मदद के जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर नेक पहल की है। जिला कांग्रेस कमेटी कोरोना मरीजों को निशुल्क ऑक्सीमीटर दे रही है। इस अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, जिला महासचिव सुशील गाबा, सीपी शर्मा व महानगर महामंत्री राजीव कामरा द्वारा जिला कार्यालय में किया गया। सोमवार को पार्टी जनों ने पचास ऑक्सीमीटर, चार स्टीम मशीन व बीस सैनिटाइजर कोरोना पीड़ितों को वितरित किये।

जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि कोई भी गरीब व असहाय कोरोना से पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाकर उनके कार्यालय से निशुल्क ऑक्सीमीटर प्राप्त कर सकते है। सीपी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस करोना महामारी में हर पीडित व्यक्ति के साथ खड़ी है। इससे पूर्व जिला कांग्रेस निशुल्क एम्बुलेंस के द्वारा निरन्तर सेवा दे रही है। एम्बुलेंस के माध्यम से अबतक लगभग 50 गरीब व असहाय मरीजो को लाभ पहुँचाया जा चुका है। सुशील गाबा व राजीव कामरा ने बताया कि गरीब व असहाय मरीजो को महँगी दवायों के साथ महँगे उपकरण भी खरीदने पड़ रहे है। जिससे उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कांग्रेस पार्टी ने यह पहल की है ताकि गरीब व असहाय व्यक्तियों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि उनके फ़ोन पर संपर्क कर भी यह सुविधा ली जा सकती है। साथ ही शहर के सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया जो इस महामारी में मिलजुलकर गरीब व असहाय लोगों की मदद कर रहे है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.