Saturday, September 5, 2026

कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुँची 140 के पार

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 57 लोगों के कोरोना संक्रमित आने से जिले में संक्रमितों की संख्या 148 पहुँच गई। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 150 के करीब आने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मूड में है।
एसीएमओ अविनाश खन्ना ने बताया कि सभी 148 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। उन्होने बताया कि काशीपुर और रुद्रपुर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही जिले में 11 कंटेंटमेंट ज़ोन भी बना दिये गए है। डॉ. खन्ना ने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.