Friday, September 4, 2026

कोरोना जागरूकता को लेकर निगम व पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों संग की बैठक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को निगम व पुलिस प्रशासन ने शहर के नागरिकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर रणनीति बनायी। इस दौरान लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना संकमण को रोकना सब की जिम्मेदारी है । मेयर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को जागरूकता से ही तोड़ा जा सकता है। जिस तरह कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव करने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से मास्क, शारीरिक दूरी का अनुपालन लोगों से करवाया जाये। मेयर ने कहा कि लापरवाही के कारण ही आज पुनः लाॅकडाउन जैसे हालात पैदा हो गये हैं। सरकार को वीकेंड लाॅकडाउन के साथ ही ही गाइडलाइन में सख्ती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उपजिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि लोगो को जागरूक व नियम तोड़ने वालो के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। आने वाले दिनों में नियमों को तोड़ने वालो पर और सख्ती से कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, सुनील ठुकराल, गौरव आहूजा, लघु व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.