Friday, September 4, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीएम ने की समीक्षा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के दृष्टिगत कोविड-19 संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कोविड-19 से संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में आने वाले लोगों से कोविड-19 से सम्बन्धित गाईड लाइनों का पालन अनिवार्य रूप से कराये। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही प्रकाश में आयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद की सभी सीमाओं पर सैम्पलिंग व आरटीपीसीआर बढ़ाया जाए। उन्होने सभी विभागों को निर्देश दिये है कि जिन भी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी हरिद्वार कुम्भ मेले में लगी है उनके वापस आने पर उन्हे तत्काल होम आइसोलेट करें व सम्बन्धित का पांच दिन बाद जांच करायें। उन्होने सैम्पलिंग पर फोक्स करने के निर्देश दिये। उन्होने लैबों को चौबीस घंटे संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद की सीमाओं पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस पर अधिक फोकस दें एवं प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट उपलब्ध कराये।

 

डीएम राजगुरु ने निर्देश दिये कि पीपी किट, मास्क, सैनिटाइजर, दवाईयां व सभी मैन पावर को व्यवस्थित कर ले। कहा कि हाई रिस्क क्षेत्र में शत-प्रतिशत टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें। होम आइसोलेशन हेतु एम्बुलेंस को चिन्हित कर ले ताकि जरूरत पड़ने समुचित व्यवस्था दी जा सकें। सीएमओ को निर्देश दिये कि जो भी व्यक्ति संक्रमित पाये जाते है तो उसकी रिपोर्ट पुलिस व कन्ट्रोल रूम को शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि कंट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रखा जाये।

बैठक में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, निदेशक यूआईआरडी हरीश चन्द्र काण्डपाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, डीडीए बंशीधर तिवारी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सीएमओ डा0 डीएस पंचपाल, ओसी एनएस नबियाल, डीडीओ महेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक, डॉ मनु खन्ना, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ महेश चन्द्र जोशी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आशुतोष पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.