Friday, September 4, 2026

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत ओलंपिक खिलाडियों के अलावा अन्य के अभ्यास पर रोक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना के प्रभाव ने हर तरफ अपने पैर पसारने शुरू कर दिये है। जिसके प्रभाव से स्टेडियम के खिलाडी भी अछूते नही रहे है। जिन खिलाड़ियों ने नौ महीने बाद स्टेडियम में पसीना बहाना शुरू किया। अब स्टेडियम में खिलाड़ियो को रोकना शुरू कर दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए रूद्रपुर स्टेडियम में ओलंपिक खिलाडियों को छोड़कर बाकी खिलाडियों के अभ्यास पर रोक लगा दी गयी है। जिससे अभ्यास करने व फिटनेस के लिए स्टेडियम आ रहे खिलाड़ियों को निराश होना पड़ रहा है। जिला खेल अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया की कोरोना से बचाव और इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि काशीपुर के स्टेडियम को भी बंद कर दिया गया है। वही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ होने वाली अगामी बैठक के बाद अगिम निर्णय लिये जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.