Friday, September 4, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मौजूदा हालात तथा जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए  उच्चस्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1,134 नये मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पहुंच गयी है।

सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने के साथ मृतक संख्या 5,30,813 हो गयी है। अद्यतन आंकड़ों में केरल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत दर्ज की गई जबकि केरल में पूर्व में हुई मौत कोविड-19 से होने की पुष्टि होने पर संबंधित आंकड़ों में शामिल किया गया। दैनिक संक्रमण दर 1.09 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को इन्फ्लूएंजा की स्थिति से अवगत कराया गया, विशेष रूप से पिछले कुछ महीने में एच1एन1 और एच3एन2 के मामलों की अधिक संख्या के संबंध में जानकारी गयी। मोदी ने अधिकारियों को संक्रमण के पुष्ट नमूनों का इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) की प्रयोगशालाओं में जीनोम अनुक्रमण कराने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी ने कहा कि इससे नये स्वरूपों पर नजर रखने और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य ) वी के पॉल तथा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा भी शामिल हुए।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.