Friday, September 4, 2026

कोरोना के नए वेरिएंट JN-1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी हुआ सतर्क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एसओपी जारी कर एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट किया हैं। सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

केरल में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 के नए मरीज मिलने के बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 60 साल से अधिक अधिक उम्र के ऐसे लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है जिन्हें सर्दी, खांसी और बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। बता दें कि बीते दिनों केरल में कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन-1 का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने केरल से सटे इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.