Saturday, September 5, 2026

कोरोना के चलते भीषण गर्मी में भी लोग नहीं पी रहे ठंडा पानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर | कोरोना से खतरे के मद्देनज़र कुछ घरों में भीषण गर्मी के बावजूद लोग ठंडा पानी पीने से गुरेज कर रहे हैं| जबकि बीते तीन दिन से पारा 1 डिग्री सेल्सियस प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | रविवार, सोमवार और मंगलवार को क्रमशः 37, 38 और 39 डिग्री सेल्सियस का पारा रहा | मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है | यही नहीं प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला मटका और घड़ा महंगे दामों के कारण आम लोगो की पहुंच से दूर होते जा रहे है |
प्रभाव के चलते विशेषज्ञों ने ठंडे पेय और खाद्य पदार्थो की मनाही की थी | कुछ विशेषज्ञों ने तो घरों में ऐसी चलाने से भी परहेज करने की गुज़ारिश की थी | विशेषज्ञों की ये सलाहे कई लोगो ने मानी भी लेकिन गर्मी के लगातार चढ़ते पारे के बीच ठंडे पानी के बिना प्यास बुझाना लोगो के लिए अब परेशान का सबब साबित हो रहा है| रुद्रपुर निवासी मनीष के मुताबिक कोरोना के प्रकोप के आगे गर्मी के प्रकोप के सामने कहि ज्यादा घातक है | ट्रांजिट कैम्प के पवन ने बताया कि ठंडे पानी के लिए उन्होंने मटका खरीदने का मन बनाया था लेकिन दाम अधिक होने के कारण वो मीका नही खरीद पाए | उन्होंने बताया कि बाजार में एक मटका 300 से 400 रूपये के दाम पर बेचा जा रहा है | मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पंचपाल ने भी कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों की पैरवी करते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.