Friday, September 4, 2026

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को जन सहयोग जरुरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। स्वास्थय विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट के आने के बाद देश के लिए भविष्य में चिंताए बढ़ सकती है। कोरोना की दूसरी लहर में अल्ट्रा और डेल्टा ने देश भर में तबाही मचाई थी। इस बार कोरोना के प्रति लापरवाही लोगों पर बहुत भारी पड़ सकती है। जिसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने समस्त क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों से सहयोग की अपेक्षा भी की है।

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अभी कम ही हुआ था कि कोरोना का नया म्युटेंट डेल्टा प्लस सामने आ गया है। इसके आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। भारत में आने से पहले ये म्युटेंट अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशो समेत नौ देशो के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में आने के बाद नया वेरिएंट उत्तर भारत तक पहुंच चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल ने सभी क्षेत्रवासियों से कोरोना के प्रति बेहद सजग रहने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग पुरी तरह से तैयार है लेकिन इसमें जन सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.