Friday, September 4, 2026

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट एवं देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा  ने शहर में नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे सेनेटाइजेशन अभियान का जायजा लिया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने बाजार में खुद सेनेटाइजर का छिड़काव भी किया। मेयर रामपाल सिंह और रिंकू बिष्ट ने आज नगर में चल रहे सेनेटाइजेशन अभियान का जायजा ल लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही मेयर ने मुख्य बाजार में बाटा चौक से गल्ला मण्डी तक प्रतिष्ठानों के सेनेटाजिंग के दौरान खुदभी पाईप थामकर सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए नगर निगम के स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। जब तक कोरोना का पूरी तरह सफाया नहीं होता तब तक सेनेटाइजर का छिड़काव युद्ध स्तर पर जारी रहेगा। मेयर रामपाल ने कहा कि कोरोना के सफाये के लिए सेनेटाइजर का छिड़काव ही काफी नहीं है बल्कि वर्तमान में सबसे बड़ी जिम्मेवारी आम जनता को खुद निभानी है। उन्होनंे कहा कि जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। बाजार में आम जनता की सहूलियत के लिए दोपहर तक जरूरी सामान की दुकानें खोली जा रही है लेकिन इन दुकानों पर अधिक भीड़ न लगायें। जरूरी होने पर ही बाजार आयें। अन्यथा अपने घर के आस पास की ही दुकानों से जरूरी सामान खरीदें। इसके अलावा अब समय आ गया है कि घर पर भी मास्क का प्रयोग करें। तभी हम खुद को अपने परिवार को और समाज को कोरोना महामारी से बचाने में सफल हांेगे। मेयर ने कहा मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नगर निगम पूरी मुस्तैदी से जुटा है। उन्होंने कहा कि सेनेटाइजेशन के काम में तेजी लाने के साथ ही सफाई अभियान पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इस लड़ाई को सभी के सहयोग से जीता जा सकता है। इस दौरान देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, विक्की आहूजा, सफाई नायक गौतम, रफीक, मेयर प्रवक्ता हरीश चौधरी भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.