Friday, September 4, 2026

कोतवाली में तैनात दारोगा 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए रँगे हाथों

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार जिले से खाकी वर्दी के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है । जानकारी मिल रही है कि दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा 20 हजार की रिस्वत लेते हुए पकड़े गए हैं । दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात है ।

बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा ने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार की घूस मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा इसी कोतवाली में तैनात है।

शिकायतकर्ता से मांगी 20 हजार की घूस 

जानकारी के अनुसार इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के एक मामले की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की घूस मांगी। मामले की शिकायत देहरादून विजिलेंस तक पहुंची तो विजिलेंस की टीम देहरादून से हरिद्वार पहुंच गई और आरोपी इंद्रजीत सिंह राणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.