Saturday, September 5, 2026

कॉल गर्ल की डिमांड करने पर पर्यटकों की जमकर हुई धुनाई पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में चहल कदमी कर रहे पर्यटकों को पर्यटन गाइडों से कॉल गर्ल की मांग करना महंगा पड़ गया। गाइडों के विरोध जताने के बाद जब पर्यटक कॉल गर्ल दिलाने की जिद पर अड़े रहे तो गाइडों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे बीच राह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया। बीच रहा झगड़ने पर चार लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर मल्लीताल क्षेत्र में कुछ युवक गाइडिंग कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ के दो पर्यटकों के पहुंचने पर गाइडों ने उन्हें शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए निर्धारित पैकेज की जानकारी दी। मगर पर्यटक गाइडों से कॉल गर्ल की मांग करने लगे। गाइडों ने उन्हें शहर में इस तरह का कारोबार नहीं होने की जानकारी दी तो पर्यटक अभद्रता पर उतर आए। यह देख गाइडों का पारा चढ़ गया। उन्होंने दोनों पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ा तो लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

इसी बीच चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस पर्यटक और गाइडों को कोतवाली लेकर गयी। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि बीच राह शांति भंग करने पर लखनऊ निवासी अफसार रजा, सागर, नैनीताल निवासी अमान और अयान के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.