Friday, September 4, 2026

कॉर्बेट की दो पालतू हथिनियो को जंगल में भगा ले गया नर जंगली हाथी, वनकर्मियों ने ढूंढ निकाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कोटद्वार। जंगल में वन्यजीव जंतुओं की भी अनोखी और रोचक कहानियां कभी कभी देखने और सुनने को मिलती है।एक ऐसी की मजेदार कहानी सामने आई है।मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की पलेन रेंज के अंतर्गत हल्दु पड़ाव क्षेत्र का है।जहां एक मनचला जंगली हाथी कॉर्बेट की दो पालतू हथनियो को जंगल में अपने साथ ले गया।जिनको ढूंढने में वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वन विभाग के अनुसार बीती 03 दिसंबर को दोनों पालतू हथनियों को वन क्षेत्र में चुगने के लिए छोड़ दिया गया था।इस दौरान कोई वनकर्मी वहा मोजूद नही था।इस अवसर का लाभ उठाते हुए जंगल से एक नर जंगली हाथी आ धमका और दोनों हथनियों को जंगल की तरफ को खदेड़ ले गया।वनकर्मियों द्वारा गायब हुई दोनो हथिनियो की खबर ली गई तो वनकर्मियों के पैरो तले जमीन खिसक गई।जिसके बाद वनकर्मी दोनो हथिनियो को ढूंढने के लिए जंगल में निकल पड़े।वनकर्मियों जंगल की खाक छानते रहे हथिनियों की का कुछ पता नही चल पाया।लगातार चार पांच दिन ढूंढने के बाद आखिरकार हथिनियों को खोज निकाला गया और गुरुवार 07 दिसम्बर की सुबह दोनो हथिनियों को सुरक्षित अपने बाड़े में पहुंचाया गया। तब जाकर वन कर्मियों ने राहत की सांस ली।

बता दे कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की पलेन रेंज के अंतर्गत हल्दु पड़ाव क्षेत्र में दोनों हथनियों से वर्षा ऋतु के दौरान वनकर्मी जंगल में सुरक्षा के लिहाज से गश्त करने का कार्य करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.