Saturday, September 5, 2026

कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, वाराणसी से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कॉमेडियन श्याम रंगीला का वाराणसी लोकसभा सीट से पर्चा खारिज हो गया है. उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था. बताया जा रहा है कि शपथपत्र न देने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है. अंतिम सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का 14 मई को आखिरी टिन था।

रिजेक्ट कर दो लेकिन फाइल तो लो’

श्याम रंगीला ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि मेरे पास चुनाव में नामांकन करने के नियम के अनुसार सारे डॉक्यूमेंट्स हैं, लेकिन मेरा नामांकन नहीं ले रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘रिजेक्ट कर दो, नामांकन रद्द कर दो. व अलग चीज है, पहले उस फाइल को तो लो. इसके आग वह वीडियो में पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, Aajtak.in इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

आखिरी दिन कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

वाराणसी लोकसभा सीट से इस बार कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी प्रत्याशी पीएम मोदी के अलावा लोग पार्टी के विनय कुमार त्रिपाठी, भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश कुमार यादव, रीना राय, नेहा जायसवाल, अजीत कुमार जायसवाल, अशोक कुमार पांडेय-निर्दल, संदीप त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया।

मैदान में 41 उम्मीदवार

इनके अलावा अखिल भारतीय परिवार पार्टी के हरप्रीत सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार नरसिंह, मौलिक अधिकार पार्टी के संतोष कुमार शर्मा, मानवीय भारत पार्टी के हेमंत कुमार यादव, राष्ट्र उदय पार्टी के सुरेश पाल, निर्दलीय उम्मीदवार रामकुमार जायसवाल, गांधियन पीपुल्स पार्टी के यशवंत कुमार गुप्ता, नित्यानंद पांडेय, अमित कुमार, जनहित किसान पार्टी के विजय नंदन, इंडियन नेशनल समाज पार्टी के सुनील कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार श्याम सुंदर उर्फ श्याम रंगीला, तुषा मित्तल, विक्रम कुमार वर्मा, पीस पार्टी के परवेज कादिर खान, निर्दलीय योगेश कु शर्मा, वंचित इंसाफ पार्टी के वेदपाल शास्त्री और निर्द उम्मीदवार सुरेंद्र रेड्डी समेत कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. वाराणसी सीट से नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 41 हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.