Friday, September 4, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स मुक्केबाजी में अमित ने भारत को दिलाया 15वां गोल्ड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के अमित पंघाल ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। अमित 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुए थे। उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप (2019) में एक रजत पदक है। इसके अलावा वह एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण (2019), रजत (2021) और कांस्य (2017) जीत चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.