Friday, September 4, 2026

कैसे पहुंचा पाकिस्तानी लाहौर बार एसोसिएशन का झंडा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के शांत पहाड में आज हुई एक वारदात ने खुफिया एजेंसियों से लेकर इंटेलिजेंस की टीम को सोचने और जांच करने पर मजबूर कर दिया है आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौंण के तुलियाडा में पकिस्तान का झंडा – लाहौर बार एसोसिएशन का झंडा गैस के गुब्बारों के साथ झाड़ियों में गिरा मिला। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के तुल्याडा गांव के पास झाड़ियों में पाकिस्तान का झंडा, लाहौर बार एसोसिएशन का बैनर के साथ एक मोटी रस्सी से बंधे 100 से अधिक गुब्बारे बरामद हुए हैं। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने इसकी पुष्टी की है।

क्षेत्र में पाकिस्तान के झंडे के साथ गुब्बारे लगे मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां छानबीन में जुटी गई हैं।सामरिक दृष्टि से उत्तरकाशी संवेदनशील जनपद में है। उत्तरकाशी जनपद से लगी 122 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव में गत वीरवार की शाम को ग्रामीणों ने गांव के निकट सफेद और हरे रंग के गुब्बारों को देखा। ग्रामीण निकट पहुंचे तो उसमें पाकिस्तान का झंडा और एक बैनर जिसमें उर्दू और अंग्रेजी में लाहौर बार एसोसिएशन लिखा देखा। करीब 100 से अधिक गुब्बारे एक मोटी रस्सी से बंधे हुए मिले। इनमें कुछ गुब्बारों की हवा निकल चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद स्थानीय खुफिया विभाग, केंद्रीय एजेंसी हरकत में आयी। केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी इसका पता लगाने में जुटी हैं कि आखिरकार 100 से अधिक गुब्बारे, पाकिस्तान का झंडा व बैनर कैसे उत्तरकाशी के तुल्याड़ा पहुंचे। इसका भी पता लगाया जा रहा कि क्या पाकिस्तान के लाहौर से उत्तरकाशी तक ये गुब्बारे, झंड़ा व बैनर पहुंच सकता है। तुल्याड़ा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर चिन्यालीसौड़ की हवाई पट्टी स्थित है। जहां भारतीय वायु सेना कई बार अभ्यास भी कर चुकी है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि गुब्बारे, झंडा व बैनर कैसे पहुंचा इसकी पड़ताल की जा रही है। उच्च अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को भी अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.