Friday, September 4, 2026

कैलिफोर्निया से उड़ान भरने के थोड़ी देर में ही पार्क में उल्टा होकर गिरा विमान, एक यात्री की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान हादसा हो जाने से एक यात्री मारा गया है। जबकि 3 लोग घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेन दक्षिणी कैलिफोर्निया में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान छोटा था और उसमें कुल चार लोग सवार थे। हादसा एक पार्क में हुआ। यह विमान पार्क में उल्टा होकर गिरा हुआ था। यह देख स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया। मदद के लिए लोग दौड़े। बाद में राहत और बचाव दल भी मौके पर आ गए।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एक इंजन वाले सेसना-172 विमान ने मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में चार लोग सवार थे। वह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में यह छोटा विमान एक पार्किंग स्थल पर उल्टा गिरा हुआ दिख रहा है। जहां उसका मलबा बिखरा है और सारे पार्ट बुरी तरह से जल गए हैं।

रीवरसाइड काउंटी फायर विभाग के अनुसार, यह हादसा लॉस एंजिलिस से करीब 135 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हुआ। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तीन अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक को गंभीर चोटें आयी हैं। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच करेंगे। इससे पहले भी अमरेका में कई छोटी विमान-दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मगर यह थमने का नाम नहीं ले रही। अमेरिका में हालत यह है कि कभी छोटे विमान तार में अटक जाते हैं तो कभी तार में फंस जाते हैं। (भा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.