Friday, September 4, 2026

कैलाश गहलोत ने ली BJP की सदस्यता; केजरीवाल बोले, ‘वो फ्री हैं… जहां मर्जी जाएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए। गहलोत रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ चुके हैं। उन्होंने ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में बीजेपी ज्वाइन की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कैलाश गहलोत ने इस्तीफे का एलान कर आदमी पार्टी को झटका दिया है।

नई दिल्ली। कैलाश गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (आप ) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यालय में उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.