भोंपूराम खबरी। सितारगंज तहसील के नए भवन का शनिवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लोकार्पण किया। 407.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। जिसमें एसडीएम कोर्ट, तहसील कोर्ट, खाद्य विभाग, राजस्व निरीक्षक समेत अन्य विभागों के कार्यालय बनाए गए हैं।
लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार लक्ष्य राज्य, शहर का विकास होना चाहिए। आगे कहा कि कोई भी हारे जीते लेकिन शहर का विकास नहीं रुकना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा और उनका लक्ष्य शहर का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 15 करोड रुपए का खर्चा आएगा। पार्क निर्माण की मंजूरी 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री से मिलने की संभावना है।




